युवक से कलेक्टरी का रौब दिखाना मंहगा पड़ा, हटाये गए कलेक्टर

कलेक्टर को युवक को थप्पड़ मारना उसका मोबाइल तोड़ना कलेक्टर को मंहगा पड़ गया है

कलेक्टर को युवक को थप्पड़ मारना उसका मोबाइल तोड़ना कलेक्टर को मंहगा पड़ गया है। छत्तीसगढ़ में यह मामला सामने आया यहां सूरजपुर के कलेक्टर को तत्काल सीएम भूपेश बघेल ने हटा दिया। कल यहां कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्टर एक युवक को बाहर निकलने पर रोक कर कारण पूछा कारण बताने के बावजूद कलेक्टर ने कलेक्टरी का रौब दिखा कर युवक को न सिर्फ थप्पड़ मारा वरना उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कलेक्टर के इस रौब का विरोध हुआ था। अब मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आम जनता से माफी मांगी वरन कलेक्टर को तत्काल हटा दिया।

क्या है मामला

वीडियो में कलेक्टर पुलिसकर्मियों से कहते दिखे कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा है। देख रहे हो इसे… ये साहब का इशारा था, जिसे खाकीधारी समझ गए। जवान ने डंडा लिया और कलेक्टर के सामने खड़े लड़के की पिटाई कर दी। लड़का कहता रहा कि भगवान की कसम ये पर्ची देख लीजिए, मैं टेस्ट करवाकर आ रहा हूं। फिर भी कलेक्टर ये कहकर निकल गए कि इस पर FIR करवाओ।

कई और भी बने गुस्से का शिकार
कलेक्टर सुबह से ही गुस्से में थे। लॉकडाउन की गश्त में मिलने वाले आम लोगों को पुलिस से पिटवा रहे थे। जिस पर दया आ रही थी उसे चालान के बाद छोड़ दे रहे थे। एक अन्य घटना में चेकिंग के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोका। उसने अपना आई-कार्ड दिखाया, कलेक्टर साहब का दिमाग गरम था। कार्ड को दरकिनार कर पुलिस जवान से बोले क्या देख रहे हो लगाओ एक डंडा। हड़बड़ा कर युवक बाइक से उतरा बोला सर..सर मेरी कोविड में ड्यूटी लगी है कर्मचारी हूं। तो दूसरे अफसरों ने उसे जाने दिया।

युवक का मोबाइल कलेक्टर ने तोड़ने के मकसद से ही जमीन पर पटका, उन्हें लगा कि वो कुछ रिकॉर्ड कर रहा है। जबकि आस पास दो लोग पहले ही पूरा वाक्या रिकॉर्ड कर रहे थे तभी तो ये तस्वीर सामने आई।

वीडियो सामने आते ही हुआ बवाल
घटना का वीडियो सामने आते ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि IAS अफसर अपने पद के घमंड में जरूरतमंदों की तकलीफ भूल जाते हैं। तो किसी ने कलेक्टर के इस रवैये को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया। छत्तीसगढ़ के अलावा देश के दूसरे हिस्सों के लोगों ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया।

एक हाथ जेब में और दूसरा आम आदमी के गाल पर झन्नाटे से पड़ता हुआ निकल गया। मारने वाले सूरजपुर के कलेक्टर हैं, लोगों से लॉकडाउन का सख्त पालन करवा रहे हैं।

कलेक्टर का जवाब- वो एडिटेड क्लिप
मामले में दैनिक भास्कर ने रणबीर शर्मा से बात की। उनका दावा था कि शनिवार और रविवार को हम जिले में टोटल लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। मगर कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। वो लड़का कभी खुद को नाबालिग कह रहा था। कभी दवा लेने, तो कभी टेस्ट करवाने की बात कह रहा था। वीडियो में डंडा मारने वाले हिस्से को ही जानबूझकर वायरल किया जा रहा है। वो एडिटेड क्लिप है।

Exit mobile version