नयाखेड़ा रीठी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकासखंड रीठी के दूरस्थ ग्राम पंचायत नया खेड़ा में प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके 35 महिला एवं पुरुषों को कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के संचालक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक तथा अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में भूमि के प्रकार पौधों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के मुख्य द्वितीय एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी मिट्टी परीक्षण हेतु नमूना लेने परिणाम पत्र के आधार पर फसलों को खाद देने के विषय में बतलाया गया। विभिन्न जैविक खादों एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग तथा जैविक खाद के फायदे की जानकारी दी गई।

गोबर कंपोस्ट केंचुआ खाद मटका खाद एवं जीवामृत आदि जैविक खाद तथा गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमास्त्र ब्रह्मास्त्र आग्नेयास्त्र को बनाने तथा फसलों में उपयोग का तरीका बतलाया गया। अधिक उपज प्राप्त करने के लिए बीजों के गुण बीज एवं अनाज में अंतर प्रजनक आधार एवं प्रमाणित बीजों की जानकारी तथा फसलों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में सरपंच खिलावन सिंह सचिव रामस्वरूप पटेल रोजगार सहायक प्रकाश कुमार संस्था के कर्मचारी अरुण कुमार रजक तथा प्रशिक्षनार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version