भोपाल-रीवा-भोपाल, नवीन रेल सेवा की स्वीकृति पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने जताया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा का आभार

कटनी। भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच जबलपुर इटारसी होकर चलने वाली नई रेल सेवा की सौगात देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की लंबे समय से मांग करती रही है। गत दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर इस रेल सेवा की मांग की थी, तत्संबंध में उन्होंने इस विषय पर 25 जुलाई को ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी, इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व व सरकार जनता की समस्याओं को लेकर कितनी गंभीर और संवदेनशील हैं।
 वर्तमान में भोपाल और रीवा के बीच केवल रेवांचल एक्सप्रेस (सागर बीना) ही एक सीधी रेल सेवा के रूप में उपलब्ध है, जिसमें रिजर्वेशन मिलने में दो-दो महीने का लंबा समय लग जाता हैं। ऐसे में रेवांचल एक्सप्रेस के अलावा एक और रेल सेवा की मांग लंबे समय से की जाती रही है। इतने कम समय में उक्त रेल सेवा की स्वीकृति मिलना यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा नेतृत्व व भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कितनी तत्परता से कार्य कर रही हैं।
केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा रीवा से आरंभ होकर (वाया जबलपुर इटारसी) भोपाल तक के लिए आरंभ हो रही इस ट्रेन हेतु क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडे, धीरेन्द्र बहादुर सिंह सहित महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक व भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Exit mobile version