कटनी। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अर्थात संगठन पर्व में अधिक से अधिक भाजपा सदस्य बनाने सभी कार्यकर्ता विधायक सांसद तथा जिले से लेकर मण्डल तथा बूथ प्रभारी पूरे मनोयोग से जुटे हैं। कटनी में कार्यकर्ताओं के उत्साह की बदौलत आज जारी आंकड़े में कटनी जिले से अब तक एक लाख सदस्य बनने की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि मेरे लोकसभा अंतर्गत कटनी तथा छतरपुर जिले में कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर नए सदस्यों के आंकड़े को एक लाख की संख्या तक पहुंचा दिया है इसके लिए कटनी व छतरपुर जिले के भाजपाजन बधाई के पात्र हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने जानकारी देते बताया कि चारों विधानसभा में सदस्यता अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। गणेशोत्सव तथा पर्वों के कारण व्यस्तता थी इसके बावजूद सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने मेहनत करते हुए कटनी जिले में एक लाख सदस्य बना लिए। उन्होंने विश्वास जताया कि अब हम सभी मिलकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने जी जान से जुटकर प्रदेश में कटनी जिले को अव्वल बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने का संपूर्ण श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया साथ ही जनप्रतिधिगण सांसद वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, जिला संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सभी मण्डल अध्यक्षगण, जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प विभाग, शक्तिकेन्द्र, बूथ के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए आने वाले कुछ दिनों में लक्ष्य प्राप्ति का विश्वास व्यक्त किया है।
Related Articles
-
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत रीठी अध्ययन केंद्र में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -
राष्ट्रीय पोषण माह – कटनी प्रदेश में दूसरे स्थान पर -
प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का किया जाएगा गठन: डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव -
जिला भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ -
दुकान में घुसकर युवक से की मारपीट मोबाइल व पैसे छीने सीसीटीवी वीडियो वायरल पुलिस ने नहीं की शिकायत दर्ज -
प्रभारी मंत्री ने शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल भदौरा में किया आईसीटी कंप्यूटर लैब का लोकार्पण -
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सतत करें संवाद – उदयप्रताप सिंह