भाजपा की हरियाणा में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाइयां खिलाकर मनाई खुशियां, बाजार में चलाया सदस्यता अभियान

कटनी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा की तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सुभाष चौक पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास पर मुहर है। इस जीत से पता चलता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के बहकावे में न आकर राष्ट्रवाद के लिए काम करने वाली भाजपा। सरकार चुनकर सही निर्णय लिया। देश की तरह कटनी में भी सुबह से ही कार्यकर्ता चुनाव परिणामों पर नजर रखे हुए थे और जैसे-जैसे भाजपा को बढ़त मिलने लगी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ने लगा और पार्टी के जीत से उनके चेहरे खिल उठे और शाम को नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर देवी पूजन कर जमकर जीत की खुशी मनाई। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत स्टेशन चौराहे से सुभाष चौक तक के बाजार पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर  प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रामरतन पायल, श्री पीतांबर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, वरिष्ठ नेता रमेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, अम्बरीष वर्मा, अंकिता तिवारी, जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा, मृदुल मिश्रा, सीमा जैन सोगानी, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, सुरेश रोचलानी, अवकाश जायसवाल, ऋचा गेलानी, शकुंतला सोनी, सौरभ अग्रवाल, रौनक खण्डेलवाल, संकल्प तिवारी, संदीप पायल, नवीन मोटवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Exit mobile version