DA बढ़ाने की घोषणा पर एरियर्स का उल्लेख नहीं होने से कर्मचारी संशय में

DA बढ़ाने की घोषणा पर एरियर्स का उल्लेख नहीं होने से कर्मचारी संशय में

DA news तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 03 प्रतिशत बढोतरी करते हुए माह अगस्त 2022 से दिये जाने की घोषणा पर कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा में बकाया माहों के एरियर्स का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
एरिसर्य का उल्लेख नहीं
एरिसर्य का उल्लेख नहीं होने से कर्मचारी संशय में है की उन्हें एरियर्स राशि मिलेगी या नहीं? केन्द्र सरकार द्वारा जुलाई 2022 से अपने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 04 प्रतिशत का बढोतरी कर उसे 38 प्रतिशत कर दिया गया है, इस हिसाब से राज्य के कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों से 04 प्रतिशत मंहगाई भत्ता कम प्राप्त होगा। राज्य के कर्मचारी आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार से केन्द्र समान 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एरिसर्य सहित दिये जाने की अपेक्षा कर कर हैं।
संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, सुरेन्द्र जैन, संजय उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, डॉ0 संदीप नेमा, रामशंकर शुक्ला, केशव दुबे, डी.के.नेमा, गोविन्द विल्थरे, चंदु जाउलकर, शंकर वानखेडे, विटू आहलूवालिया, रजनीश तिवारी, डी.डी.गुप्ता, कमलेश यादव, पंकज शर्मा, राकेश तिवारी, रमाकांत वाजपेयी, कैलाश धवलकर, श्यामनारायण तिवारी, संतोष तिवारी, महेश कोरी आदि माननीय मुख्यमंत्री म.प्र.शासन से मांग की है कि केन्द्रीय कर्मचारियों की बढी मंहगाई तिथि से ही राज्य कर्मचारियों को डी.ए एरियर्स का नगद भुगतान किया जाये।
Exit mobile version