पुरैनी क्षेत्र ने बंदरो का आतंक, मासूम को किया घायल, एक ने भाग कर बचाई जान

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत पुरैनी में बंदरों के आतंक से नागरिक परेशान है आए दिन बंदरो के झुंड द्वारा बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों पर अचानक हमला कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला आज फिर प्रकाश में आया है। जहां घर के बाहर खेल रहें बच्चों पर अचानक बंदरो के झुंड ने हमला कर दिया।

घटना में कुछ बच्चे तो दूर भाग गए लेकिन 2 बच्चों पर बंदरो ने हमला कर दिया जिसमें पुरैनी निवासी हर्ष पटेल और वेद पटेल पर बंदरो ने हमला कर दिया। शोर सुन कर ग्रामीण दौड़े और बंदरो को हटाया गया।

जानकारी देते हुए क्षेत्र के निर्भय पटेल ने बताया कि उनके क्षेत्र में आए दिन बंदरो के काटने की घटनाएं घटित हो रही है।

नगर निगम कार्यालय से लेकर प्रशासन को भी शिकायत कर कई बार अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती। बंदरो के काटने के कारण दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Exit mobile version