मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँच किया प्रदर्शन, सीएम और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनी। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आज उनकी वेतन वुसगति को लेकर लंबित मांग जिसको लेकर लगातार पत्राचार के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे। जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पुरणेष उईके एवं मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने बताया कि अंशकालिक, दैनिक वेतन भोगी और स्थाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से परेशान है। उनका वेतन 6 से 8 माह और 1-1वर्ष से लंबित है। जिसका असर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। आलम यह है, कि उन्हें साहूकारों से कर्ज लेकर परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा समय पर बजट आवंटन नही किए जाने के कारण इस परेशानी से उन्हें जूझना पड़ रहा है।

आज प्रांतीय आव्हान पर समूचे मप्र के 55 जिलों में कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन किया। कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाध्यक्ष पुरणेष उईके के नेतृत्व में संघ के सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता को सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया।

Exit mobile version