HOMEKATNIMADHYAPRADESH

महिला डॉक्टर से हैवानियत करने वाले दोषियों को बचा रही बंगाल की ममता सरकार: दीपक सोनी टण्डन,महिला मोर्चा ने कोलकाता की घटना को लेकर निकाला मौन कैंडल जुलूस

महिला मोर्चा ने कोलकाता की घटना को लेकर निकाला मौन कैंडल जुलूस

कटनी। शहर में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद हत्या के मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाते पश्चिम बंगाल की सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मौन कैंडल जुलूस निकाला। इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला है वही एक महिला के साथ घटी जघन्य वारदात के आरोपियों को बचाने में जुटी है। यह न सिर्फ सम्पूर्ण डॉक्टर्स वरन महिलाओं का अपमान है इसी को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मौन कैंडल मार्च निकाला। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी ने कहा कि महिलाओं के साथ बंगाल में लगातार अत्याचार हो रहे है पहले सन्देशखाली की घटना और अब शासकीय मेडिकल कालेज में डॉक्टर के साथ घटी वारदात से महिलाओं में आक्रोश है। प्रदर्शन में शामिल महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि डॉक्टर बहन के साथ जो अमानवीय कृत्य हुआ उसकी हम घोर निंदा करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने कहा कि जिस राज्य की सीएम महिला हो वहां ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं यह दुर्भाग्य पूर्ण है ममता बैनर्जी को तुरन्त स्तीफा दे देना चाहिए।

रेलवे स्टेशन से प्रारंभ कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक में सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा जैन सोगानी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, वरिष्ठनेता श्री भंवर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा, विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, नितिन पांडेय, पूर्व महापौर रुक्मणि बर्मन, अन्नु श्रीवास्तव, शमीम बानो, बबली तिवारी, शकुंतला सोनी, रिचा गेलानी,शिल्पा जैन, शशि विश्वकर्मा, सुचि दुबे, मनीषा प्यासी, सुनीता दिलबहार गुप्ता, पार्वती तामिया, रजनी सोनी, मनीषा पांडे, शशि दुबे, प्रभा गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, जया बैस,शशि विश्वकर्मा,उमा भारती जायसवाल,अनीता व्यास,रेणुका गट्टानी, सुषमा नामदेव ,सुषमा खंडेलवाल, महिमा चौबे, रश्मि तिवारी,सपना तिवारी, अंजिता तामिया, महिमा तिवारी,रेखा यादव, पूनम वेद,तुलसा बेन, सीमा श्रीवास्तव, सुशीला कोल,सुमित्रा रावत,ज्योति उपाध्याय, रजनी सोनी,अनीता व्यास, रेणुका रानी, सुषमा नामदेव, महिमा चौबे, रश्मि तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा, कैलाश जैन, शिब्बू साहू, मिट्ठूलाल जैन, राजेश भास्कर, जोधाराम जयसिंघानी, भुट्टू यादव, शशिकांत तिवारी, श्याम पंजवानी, बल्ली सोनी, सोनू बहरे, केके सरावगी, अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र चनपुरिया, शांतनु दत्ता, अशोक माखीजा, अवध प्यासी, संदीप पायल, अक्षय श्रीवास्तव, रुद्र श्रीवास, प्रदीप उपाध्याय, सुमित जायसवाल, रेशु टुडहा, नीरज पोपटानी, पारस जैन, आशु पटवा, धर्मेंद्र गर्ग, राहुल गुप्ता, आदर्श पांडे, इंद्रा मिश्रा, संजय रैकवार, महिला मोर्चा के साथ जिला भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button