HOMEKATNIMADHYAPRADESH

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आगामी पौधारोपण तथा वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों हेतु नगर निगम अधिकारियों के साथ की बैठक, शासन के निर्देशानुसार अभियान की तैयारी पर विस्तृत हुई चर्चा

कटनी । महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आगामी पौधारोपण तथा वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों हेतु नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए शासन के निर्देशानुसार अभियान की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की।

 

जिसमें आगामी दो वर्षों में प्रस्तावित 5 लाख वृक्ष लगाने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों को वृक्षरोपण हेतु चिन्हित करने जैसे नादियो एवं तालाबों के किनारे,माधव नगर से पन्ना मोड़ तक डिवाइडर एवं अन्य स्थानों पर वृक्ष लगाने तथा लक्ष्य की पूर्ति हेतु अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, एनजीओ इत्यादि को शामिल करने के साथ- साथ, नागरिकों को पौधा लगाने का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक जन जागरूकता बढ़ाने के उपाय,साथ ही वृक्ष को संरक्षण देने, वृक्षारोपण में उपयोग होने वाली सामग्री, नीम, बरगद, गुलमोहर आदि वृक्ष को अभियान में लेने पर भी चर्चा की गई।

 

उक्त अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु महापौर द्वारा अधिकारियों को निगम में कार्यरत जल प्रदाय,अग्निशमन एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को उक्त अभियान में सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया। महापौर ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि सभी अपने आस-पास के क्षेत्रों में रिक्त उपलब्ध शासकीय भूमि जो वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त हो ऐसे स्थानो का चयन कर नगर निगम को जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान अवश्य करें।

 

उक्त बैठक के दौरान प्र कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा,प्र सहा यंत्री आदेश जैन,उपयंत्री मोना करेरा,उद्यान पर्यवेक्षक अभिषेक अर्जरिया एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button