6 सूत्रीय मांगों को लेकर 54 सहकारी समितियो के सदस्यों ने जिला कार्यालय एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड कटनी में की नारेबाजी, किया विरोध प्रदर्शन

कटनी। जिले के अंतर्गत समर्थन मूल्य धान खरीदी से संबंधित लंबित भुगतान के संबंध में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम से लगातार संपर्क भुगतान हेतु किया जा रहा है परंतु आज दिनांक तक धान खरीदी वर्ष 2021-22 के दौरान 7.30 करोड़ की राशि ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के विवाद में नान द्वारा कर एक ही राशि को ऑनलाईन एवं उसी राशि को ऑफलाईन बताया जाकर भुगतान रोका गया है। धान खरीदी वर्ष 2022-23 की लोडिंग राशि का भुगतान आज दिनांक तक नही किया गया। धान खरीदी वर्ष 2023-24 के हेण्डलिंग एवं लोडिंग दोनो का भुगतान नही किया गया।

खरीदी प्रभारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वर्ष 2023-24 के संस्था कमीशन 31.25 रूपये में से कुल 17 रूपये भुगतान किया गया है। शेष 14.25 रूपये भुगतान समितियों को होना शेष है। जो राशि पूरे जिले की लंब संब 5 से 8 करोड़ के बीच होती है। वर्तमान वर्ष 2024-25 के दौरान खरीदी समाप्त हो चुकी है उसकी भी लोडिंग एवं हेण्डलिंग का भुगतान खरीदी प्रभारियों को लंबित है। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया। समितियां से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 54 समितियां का भुगतान किया जाना शेष है वही वही इस समितियां के कार्य में लगे 80 कंप्यूटर ऑपरेटर का भुगतान भी लंबित है।

इस दैरान दिनेश द्विवेदी अश्विनी शुक्ला सतीश तिवारी सुधीर शुक्ला राजकुमार दुबे और जयपाल सिंह राजेंद्र ठाकुर आशीष बैरागी लखन पटेल सत्यनारायण दुबे निशांत पांडे लोगों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version