MP Weather Update मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशी की खबर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तारीख से होगी बारिश

MP WEATHER UPDATE : मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी में लोग मानसून के इंतजार में बैठे हैं। अभी कड़ाके की गर्मी पड़ रही है लोगों का जीना हराम कर रखा है ,मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस बार समय से पहले मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

MP Weather Update :मध्य प्रदेश किसानों के लिए सबसे अच्छी खबर है समय से पहले मानसून की एंट्री होने जा रही है। वर्तमान में मानसून के बढ़ने की गति देखकर मौसम विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे पहले मानसून केरल पहुंचा, यहां भी तय समय से दो दिन पहले ही मानूसनी झमाझम बारिश हो गई। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। कहां जा रहा है कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश में मानसून अपना वेलकम कर सकता है ।

.MP Weather Update : मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आमद दे चुका है, वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है। यह खबर मौसम विभाग को खुश कर रही है। मौजूदा रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है MP Weather Update के अनुसार इस बार मानसून 12 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि मौसम विभाग ने यहां मानसून आने की संभावित तारीख 16 जून बताई है। MP Weather Update के अनुसार 12 जून को मानसून प्रवेश कर जाता है तो पिछले पांच वर्ष में तीसरी बार ऐसा होगा कि मानसून तारीख से पहले आ जाएगा। MP Weather Update अनुमान जताया जा रहा है कि 10 तारीख तक मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना दिख रही है। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा पहले जारी किये गए अनुमान के मुताबिक मानसून आने की संभावित तिथि 13 जून थी, बाद में अनुमान 16 जून तय कर दिया गया।

Exit mobile version