गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म का किया अवलोकन

कटनी। मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के अंतर्गत कटनी जिले में जैव विविधता की जानकारी संकलित की जा रही है इसी क्रम में जनपद पंचायत बहोरीबंद के प्रभारी शिक्षक मनोज गर्ग द्वारा ग्राम तेवरी में श्याम श्री गोरक्षण संस्था एवं जैविक कृषि फार्म का भ्रमण किया।

जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे एवं कृषक पवन कुमार पांडे ने विभिन्न जैविक खादों के निर्माण तथा फसलों में उपयोग की जानकारी दिया। केंचुआ खाद्य निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि एवं प्रकाश खाद तथा ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र गौशाला गोमूत्र एकत्रित करने का तरीका गायों की विभिन्न नस्ल गिर साहिवाल हरियाणा गंगा तीर आदि का अवलोकन कराया गया। तथा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन संतुलित पशु आहार विभिन्न चारे विभिन्न प्रकार के रोग उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई जैविक ग्रीष्मकालीन मूंग तथा गन्ना आदि फसलों का अवलोकन कराया गया।

Exit mobile version