सर्व ब्राह्मण महिला मंडल एकता सेवा समिति ने मनाया हरियाली तीज

कटनी। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल एकता सेवा समिति के द्वारा हरियाली तीज का त्योहार सामुदायिक भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के इष्ट देव परशुराम, जगत पिता महादेव एवं बांके बिहारी लाल की पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि में श्रीमती तुलसा गर्ग जी एवं श्रीमती मंजूषा गौतम जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। और हमारे बाल गोपाल जी का झूला महोत्सव की शुरुवात की।

ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शिखा खम्परिया ,एवं रिया खम्परिया ,जी के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीफल, सिंगर सामग्री एवं माला पहनाकर किया गया। इसके बाद ब्राह्मण महिलाओं के द्वारा शिव चालीसा और सावन के और झूला महोत्सव के बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए इसके साथी हरियाली ब्यूटी क्वीन एवं सावन के गानों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।

ब्यूटी क्वीन श्रीमती भारती मुरोटिया और नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती मधु त्रिपाठी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान का प्रसाद वितरण कर किया गया।

इस कार्यक्रम में ब्राह्मण मंडल जालपा वार्ड की अध्यक्ष श्रीमती शिखा खमपरिया, सचिव श्रीमती माही तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रिया खम्परिया एवं सदस्य प्रेमलता खम्परिया, रश्मि चतुर्वेदी, श्वेता पाठक, अर्चना गर्ग, संतोषी बड़गैया, भावना दुबे, मंजू शर्मा, अनामिका तिवारी, मंजू त्रिपाठी, निहारिका शर्मा,पूजा खम्परिया ,रेनू शुक्ला, रसना शुक्ला ,रीना शर्मा , पलक पाठक, आरती तिवारी, सीमा खम्परिया, रोशनी परोहा, दीप्ति पाठक, रूपा शर्मा, रीना चतुर्वेदी, किरन तिवारी, रीना शर्मा,मन्नू गौतम, लीना खम्परिया सब्बू उपाध्याय,आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version