कवर फसल मल्चिंग एवं प्लास्टिक मल्चिंगका विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया

कटनी। स्वामी विवेकानंदशासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गया।
यह प्रशिक्षण प्रचार्या डॉक्टर सरिता पांडेके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ प्रीति नेगी के सहयोग से दिया जा रहा है। कवर फसल मुख्य रूप से फसल उपज के बजाय मिट्टी के लाभ के लिए उगाई जाती हैकवर फसलों का उपयोग आमतौर पर खरपतवारों को दबाने मिट्टी के कटाव का प्रबंधन करने मिट्टी की उर्वरता एवं गुणवत्ता में सुधार और कीटों तथा रोगों के लिएनियंत्रित करने में मदद के लिए उपयोग किया जाता है।
घास फलियां और चौड़ी पत्ती वाली गैर फलियों वाली फसलों का उपयोग किया जाता है। मिट्टी में सुधार के लिए मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता नाइट्रोजन स्थिरीकरण एवं नमी संरक्षण आवश्यक है। मल्चिंग आच्छादन के अंतर्गत भूमि में नमी संरक्षण खरपतवार नियंत्रण तथा भूमि के कटाव को रोकने एवं फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए मल्चिंग किया जाता है। जैविक मल्चिंग के अंतर्गत पत्तियां घास की कतरन पीट मोस लकड़ी के टुकड़े पेड़ों की छाल की कतरन एस्ट्रा मल्च पाइन एस्ट्रा कार्डबोर्ड। अखबार आदि तथा कृत्रिम पदार्थ के अंतर्गत रबर एवं प्लास्टिक मल्चिंग के उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।