Ujjain 81 वर्ष के वृद्ध ने 37 साल की महिला को दिया सहारा, कोर्ट में कर लिया विवाह, पढ़ें रोचक मामला

81 वर्ष के वृद्ध ने 37 साल की महिला को दिया सहारा, कोर्ट में कर लिया विवाह, पढ़ें रोचक मामला

Ujjain News

वृद्धावस्था में एकाकी जीवन जी रहे 81 वर्ष के वृद्ध ने शुक्रवार को 37 वर्षीय विधवा महिला से एडीएम कोर्ट में शादी कर ली। वृद्ध एक सरकारी विभाग से 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मौत के बाद से वह अकेले रह रहे थे। महिला भी अपने पति की मौत के बाद छह साल की बालिका के साथ अकेली रह रही थी। मेल मुलाकात के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया था।

उदयन मार्ग निवासी 81 वर्षीय वृद्ध शासकीय अधिकारी थे तथा वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। बच्चे नहीं होने पर उन्होंने एक बालिका को गोद लिया था। वह सालों पूर्व उसकी शादी कर चुके हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका था। पत्नी की मौत के बाद उनकी 37 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई।

दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया था। महिला गृहि‍णी है तथा उसके पति के निधन के बाद से वह अपनी छह साल की बालिका के साथ अकेले जीवन जी रही थी। शुक्रवार को कोठी स्थित एडीएम कार्यालय में वृद्ध तथा महिला ने एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज कर ली।

Exit mobile version