नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर पिपरिया परोहा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

कटनी। मध्य प्रदेश शासन के नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया परोहा मे ग्राम पंचायत वा नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रेमी के द्वारा पौधारोपण कर दिया गया संदेश।

साथ ही ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के नेशनल मास्टर ट्रेनर गोवर्धन रजक के द्वारा जल संरक्षण के महत्व एवम् पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया गया और अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्य में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शकुन बाई भैया लाल कोल सचिव श्री राजेंद्र तिवारी, ग्राम रोजगार सहायक श्री अमर बहादुर यादव, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से कौशल किशोर बर्मन, गोवर्धन रजक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से लल्लू लाल रजक उपयंत्री रमाशंकर हल्दकर, पम्प चालक टूटी कोल, एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Exit mobile version