HOMEKATNIMADHYAPRADESH

समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा पुरस्कृत

6 तरह के राज्य, जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए किए जाएंगे आवेदन आमंत्रित

कटनी। महिला एवं-बाल-विकास-विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता व साहसिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाली बालिका, महिला को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। जिसमे व्यक्तिगत, संस्थागत श्रेणी में वर्ष 2024 के लिए 6 राज्य, जिला स्तरीय विभागीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इन साहसी महिला, बालिका को सम्मान निधि के तौर पर उपयुक्त राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें आवेदन करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://mpwcdmjs.gov.in/k~ का उपयोग किया जा सकता। निर्धारित प्रारूप इस वेबसाइट के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से भी प्राप्त किया जा सकता है।

पुरस्कार और उसमें मिलने वाली राशि

मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 तरह के पुरस्कार में मिलने वाली राशि निर्धारित कर दी है। जिसमे रानी अवन्ति बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार, अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार, प्राप्त करने वाली महिला, बालिका तथा श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति, स्वयं सेवी संस्था को 1-1 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला को राज्य स्तर पर 4 एवं जिला स्तर पर 2 पुरस्कारों का वितरण किया जाना है। जिसमे राज्य स्तर पर राशि 1 लाख व प्रशस्ति पत्र तथा जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इन कार्य क्षेत्रो के लिए है यह पुरस्कार

महिलाओं और बच्चों को उत्पीड़न से बचाने, उनके पुनर्वास में योगदान व बाल विवाह , दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने जैसे सामाजिक कार्य करने वाली महिला, बालिका को रानी अवन्ति बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं महिलाओं, बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, पर्यावरण की स्थिति में सुधार, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, अधिकारों के प्रति जागृति, सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रमाणित कार्य करने वाली महिला, बालिका को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित समाज सुधार में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला, बालिका को श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। इन तीनों ही पुरस्कारों के लिए अंतिम रूप से 15 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

इसी तरह 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 के मध्य महिला द्वारा स्वयं या अन्य महिला को अथवा किसी पुरुष द्वारा किसी महिला को आपराधिक या असामाजिक तत्वों के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन कर बचाने का अवर्णनीय साहसिक कार्य करने वाली महिला एवं पुरुष को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं समाज मे महिलाओं के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने महिला, पुरुष को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिला द्वारा स्वयं पर किसी भी प्रकार की हिंसा का वीरता पूर्वक सामना करते हुए अवर्णनीय कार्य करने वाली महिला को अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए 5 जनवरी 2025 तक अंतिम रूप से आवेदन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button